Swami Vivekananda Jayanti 2024 Speech: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भेजें ये मैसेज और कोट्स
By संदीप दाहिमा | Updated: January 11, 2024 19:05 IST2024-01-11T19:05:54+5:302024-01-11T19:05:54+5:30

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। स्वामी विवेकानंद की ही जयंती को हर साल भारत में 'नेशनल यूथ डे' के तौर पर मनाया जाता है।

विवेकानंद के घर का नाम नरेंद्र दत्त था। एक अध्यात्मिक गुरु के तौर पर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने वाले विवेकानंद ने 25 साल की उम्र में ही संन्यास ले लिया था।

विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस थे जिनके पास आकर उन्हें आत्म-साक्षात्कार हुआ।

विवेकानंद के 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में दिए भाषण की आज भी पूरी दुनिया में चर्चा होती है।

एक समय में एक काम करो और ऐसा करते हुए अपनी पूरी शक्ति, आत्मा उसमें डाल दो। बाकी सब कुछ भूल जाओ।

ज्ञान स्वयं में वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है।

















