लाइव न्यूज़ :

RBI का तोहफा, अब 24 घंटे कर पाएंगे RTGS से पैसे ट्रांसफर, यहां पढ़ें सारी डिटेल

By स्वाति सिंह | Updated: December 13, 2020 17:49 IST

Open in App
1 / 10
भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अहम फैसला लिया है। रिजर्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की सुविधा कल से 24 घंटे यानी हर वक्त उपलब्‍ध कराने का ऐलान किया है।
2 / 10
यह सेवा 14 दिसंबर की रात में साढ़े 12 बजे से ग्राहकों के लिए हर वक्त उपलब्ध रहेगी।
3 / 10
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक 14 दिसंबर से आरटीजीएस की सुविधा सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध होगी। मतलब ये कि आप कभी भी और किसी भी वक्‍त आरटीजीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां यह सुविधा दिन रात काम करती है।
4 / 10
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि कोरोना काल में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में काफी तेजी आई है। जिसके बाद आरबीआई ने RTGS की सुविधा 24*7 घंटे उपलब्ध कराने का फैसला किया।
5 / 10
आरबीआई ने भारतीय वित्तीय बाजार के ग्लोबल इंटीग्रेशन की कोशिशों को सहारा देने के लिए आरटीजीएस की टाइमिंग बढ़ाने का फैसला किया था।
6 / 10
आरटीजीएस डिजिटल फंड ट्रांसफर करने का एक तरीका है। इसकी मदद से बेहद कम समय में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं।
7 / 10
RTGS का उपयोग मुख्य रूप से बड़ी राशि के ट्रांसफर के लिए होता है। इसके तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये भेजे जा सकते हैं। अधिकतम राशि भेजने की सीमा 10 लाख रुपये है।
8 / 10
आरबीआई ने आरटीजीएस के जरिए 2 लाख से 5 लाख तक का फंड ट्रांसफर करने के लिए अधिकतम शुल्क 24.5 रुपये रखा है और 5 लाख से अधिक के फंड ट्रांसफर के लिए बैंक अधिकतम 49.5 रुपये का शुल्क ले सकता है। इस पर जीएसटी भी देनी पड़ती है।
9 / 10
हालांकि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की बात करें तो यह आरटीजीएस के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है।
10 / 10
RBI ने RTGS के जरिए जुलाई 2019 से लेनदेन पर शुल्क लगाना बंद कर दिया है। RBI ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर 1 जनवरी 2021 से प्वाइंट ऑफ सेल (PoS) टर्मिनलों के जरिए कॉन्टैक्टलेस कार्ड लेन-देन की सीमा 5,000 से बढ़ाकर 2,000 करने का फैसला किया है।
टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

कारोबारRBI Monetary Policy: 25 बेसिस पॉइन्ट की कटौती, लोन में सुविधा; जानें आरबीआई की MPC बैठक की मुख्य बातें

कारोबारShare Market Today: RBI के ब्याज दर कटौती से शेयर बाजार में तेजी, घरेलू शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

कारोबारRupee vs Dollar: अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया, डॉलर के मुकाबले 28 पैसे टूटा; जानें कैसे उठेगा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील