लाइव न्यूज़ :

HCL टेक की नई बॉस रोशनी नाडर, आईटी कंपनी की पहली महिला प्रमुख, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 17, 2020 21:57 IST

Open in App
1 / 9
देश की सबसे अमीर महिला रोशनी नाडर मल्होत्रा शुक्रवार को किसी सूचीबद्ध भारतीय आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) कंपनी की प्रमुख बनने वाली पहली महिला बन गयीं।
2 / 9
उन्होंने अपने पिता और अरबपति उद्यमी शिव नाडर से 8.9 अरब डॉलर की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन का पदभार संभाला। रोशनी एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीतकार भी हैं।
3 / 9
वह 2013 में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के निदेशक मंडल में शामिल हुईं और वाइस चेयरपर्सन थीं। वह समूह की सभी संस्थाओं की होल्डिंग कंपनी एचसीएल कॉर्पोरेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर बनी रहेंगी।
4 / 9
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने संस्थापक एवं अध्यक्ष शिव नाडर के पद से हटने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने उनकी बेटी रोशनी को तत्काल प्रभाव से नये अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
5 / 9
शिव नाडर मुख्य रणनीति अधिकारी के पद के साथ कंपनी के प्रबंध निदेशक बने रहेंगे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के सीईओ सी विजयकुमार ने कहा कि यह कंपनी के उत्तराधिकार योजना का हिस्सा था।
6 / 9
रोशनी ने दिल्ली के वसंत वैली स्कूल में पढ़ाई की और नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, इवानस्टन, इलिनोइस से संचार में स्नातक किया। उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए भी किया।
7 / 9
उन्होंने 2009 में एचसीएल कॉर्प में शामिल होने से पहले स्काई न्यूज यूके और सीएनएन अमेरिका के साथ समाचार निर्माता के रूप में काम किया। रोशनी ने एचसीएल हेल्थकेयर के वाइस चेयरमैन शिखर मल्होत्रा से 2010 में शादी की और उनके दो बेटे- अरमान और जहान हैं।
8 / 9
नवीनतम हुरुन रिच लिस्ट के अनुसार, रोशनी भारत की सबसे अमीर महिला हैं, जिनकी कुल संपत्ति 36,800 करोड़ रुपये है। वर्ष 2019 में, वह फोर्ब्स वर्ल्ड की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 54 वें स्थान पर रहीं।
9 / 9
उन्हें व्यवसाय तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। वह फोर्ब्स की ‘दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं’ की सूची में 2017, 2018 और 2019 में लगातार उनका नाम आया। 
टॅग्स :शिव नादरएचसीएल बजट लैपटॉपइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह