लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस की सेल्फियाँ वायरल, कल यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40% टिकट देने की घोषणा की थी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 20, 2021 17:33 IST

Open in App
1 / 8
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रोके जाने के बाद हिरासत में लिया गया, जब वह पुलिस हिरासत में मारे गए एक व्यक्ति के परिजनों से मिलने के लिए आगरा जा रही थीं। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और पुलिस ने उसे शहर में प्रवेश करने से मना कर दिया है।
2 / 8
टोल पर रोके जाने के बाद मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने लगीं।
3 / 8
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तस्वीर बयान कर रही है कि नारीशक्ति को भरोसा है, विश्वास है। हम नारीशक्ति को सशक्त बनाएंगे, हम नारीशक्ति को अधिकार दिलाएंगे।
4 / 8
उत्तर प्रदेश में पार्टी का खोया जनाधार वापस हासिल करने की जद्दोजहद कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कहा कि उनकी पार्टी राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी।
5 / 8
प्रियंका ने कहा, “हम चाहते हैं कि महिलाएं पूरी तरह से सत्ता में भागीदार बनें। महिलाएं अगर समाज में बदलाव चाहती हैं तो वे राजनीति में आएं और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।” उन्होंने कहा, “इसके पीछे कोई छिपा हुआ अर्थ नहीं है। हम चाहते हैं कि राजनीति में महिलाएं सत्ता में पूर्ण भागीदार बनें। हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 40 फीसद टिकट देगी।”
6 / 8
आगरा के एक थाने के मालखाने से नकदी चुराने के आरोपी की कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत के बाद उसके परिजन से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को पुलिस ने बुधवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोका और वहां कार्यकर्ताओं की भीड़ देखते हुए उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया।
7 / 8
कांग्रेस महासचिव और उनके साथ जा रहे अन्य लोगों को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ सीमा के अंदर ही रोक दिया गया। ठाकुर ने बताया, ''प्रियंका गांधी को न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ एकत्र होने के कारण यातयात बाधित हो रहा था इसलिये उनसे पहले तो अपने घर या पार्टी कार्यालय जाने को कहा गया, लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया।
8 / 8
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव अरुण नामक व्यक्ति से मिलने आगरा जा रही थीं, जिसकी कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। कुशीनगर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब प्रियंका को रोके जाने की बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। कानून के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।'' रास्ते में रोके जाने के बाद प्रियंका ने ट्वीट किया है, ''अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई है। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उप्र सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है? आज भगवान वाल्मीकि की जयंती हैं, प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं।''
टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीकांग्रेसBJPयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल