गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केंद्र रही पीएम मोदी की पगड़ी, तस्वीरों में पांच साल के पांच लुक
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2019 15:12 IST2019-01-26T15:12:58+5:302019-01-26T15:12:58+5:30

भारत आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशवासियों में जश्न का माहौल है। मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ में हो रहा है।

साल 2019 के गणतंत्र दिवस परेड में भी पीएम मोदी की रंग-बिरंगी पगड़ी आकर्षण का केंद्र रही।

साल 2018 में पीएम मोदी पीले और हरे रंग की पगड़ी पहने नेहरू जैकेट में नजर आए थे।

पीएम मोदी ने 2017 के गणतंत्र दिवस परेड में गुलाबी पगड़ी के साथ सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में पीले रंग के इस साफे में नजर आए थे। कोट-पैंट के साथ पीएम मोदी ने यह पगड़ी पहनी थी।

2015 में पीएम मोदी ने बेहद आकर्षक पगड़ी पहनी थी। उस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा थे।

















