लाइव न्यूज़ :

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने बुद्ध जयंती पार्क में पौधा लगाया, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: June 5, 2024 16:30 IST

Open in App
1 / 5
PM Modi on Environment Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को बुद्ध जयंती पार्क में पौधा रोप कर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान का नाम ‘एक पेड़ मां के नाम’ रखा गया है और इसके तहत देशभर में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे।
2 / 5
मोदी ने पौधारोपण के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज विश्व पर्यावरण दिवस पर मुझे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं देशवासियों के साथ ही दुनियाभर के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं।
3 / 5
यह आपकी तरफ से उन्हें एक अनमोल उपहार होगा।’’ उन्होंने देशवासियों से इस अभियान से जुड़ी तस्वीर ‘प्लांटफॉरमदर’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील भी की।
4 / 5
उन्होंने कहा, ''आप सभी को इस बात की बहुत खुशी होगी कि पिछले एक दशक में भारत ने अनेक सामूहिक प्रयास किए हैं जिससे देश भर में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। यह सतत विकास की दिशा में हमारे प्रयासों के लिए बहुत अच्छा है।
5 / 5
यह भी सराहनीय है कि कैसे स्थानीय समुदायों ने इस अवसर पर आगे बढ़कर इसका नेतृत्व किया है।’’ कार्यक्रम में मोदी के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना भी शामिल हुए।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया