Photos: कोलकता के माजेरहाट में गिरा पुल, कई लोगों के घायल और दबे होने की संभावना
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 4, 2018 18:41 IST2018-09-04T18:41:11+5:302018-09-04T18:41:11+5:30

पश्चिम बंगाल कोलकात के माजेरहाट में तारातला पुल गिर गया है।इस बड़े हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ये पुल बेहाल से इकाबलपूर को जोड़ता था।

ये पुल काफी पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक पुल 60 साल पुराना है। मलबे के नीच कई लोग और गाड़ियां दबी हुई हैं।

ये इलाका साउथ कोलकता में है। इसके मरम्मत का काम भी चल रहा था। खबरों के मुताबिक मौके स्थल पर जांच टीम पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है।

कोलकता पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। अभी तक यह घायलों या मरनेवालों की संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

मौके स्थल पर कोलकता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। इस खबर के लिए अधिक जानकारियों का इंतजार है।

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी की तस्वीरों के में साफ देखा जा सकता है कि पुल के बगल कुछ निर्माण कार्य भी चल रहा है।

पुल गिरने से उसपर मौजूद गाड़ियां भी फंस गई हैं।

इस घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'पुलिस से हादसे की रिपोर्ट मांगी गई है और फिलहाल आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है।

















