Nobel Prize 2019: अभिजीत बनर्जी अकेले नहीं, अब तक इन भारतीयों को मिल चुका है नोबेल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 13:39 IST2019-10-15T13:39:20+5:302019-10-15T13:39:20+5:30

रविंद्रनाथ टैगोर 1913 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे।

चंद्रशेखर वेंकटरमन(सीवी रमन) ने भौतिकी के क्षेत्र में यह सम्मान 1930 में हासिल किया।

अल्बानिया मूल की भारतीय मदर टेरेसा को 1979 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रोफेसर अमृत्य सेन पहले एशियाई हैं।

वर्ष 2014 का शांति का नोबेल पुरस्कार कैलाश सत्यार्थी को मिला है।

भारतीय मूल के वैज्ञानिक हरर्गोंवद खुराना को 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था।

डॉ. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को 1983 में भौतिक शास्त्र के लिए नोबेल मिला।

भारतीय मूल के अमेरिकी विज्ञानी वेंकटरमण रामकृष्णन को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में साल 2009 का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो में जन्मे भारतीय मूल के लेखक वीएस नायपॉल को 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया।

भारतीय अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

















