अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट से आगे निकले मुकेश अंबानी, FB के मार्क जुकरबर्ग चौथे स्थान पर, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 22, 2020 20:14 IST2020-07-22T20:14:19+5:302020-07-22T20:14:19+5:30

Next

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एममकैप) बड़ी तेजी से बढ़ता हुआ बुधवार को 13.17 लाख करोड़ रुपये (176.4 अरब डॉलर) पहुंच गया। इसका आकलन कंपनी के चुकता और आंशिक चुकता शेयरों के बाजार मूल्यों के आधार पर किया गया है। 

सूची में पहले स्थान पर 185.8 अरब डॉलर के साथ अमेजन के जेफ बेजोस हैं। वहीं बिल गेट्स (113.1 अरब डॉलर), एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नोल्ट एंड फैमिली (112.0 अरब डॉलर), फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (89 अरब डॉलर) के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। 

तेल से लेकर टेलीकॉम समूत रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने फोर्ब्स की इस सूची में पांचवां स्थान हासिल करने के लिए अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ दिया है।

अरबपति मुकेश अंबानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स  की अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी दुनिया के 5वे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 19 जून, 2020 को 150 अरब डॉलर को पार किया था और केवल एक महीने में यह 25 अरब डॉलर से अधिक बढ़ गया। बाजार पूंजीकरण में इस वृद्धि के साथ फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ धनाढ्यों की सूची में पाचवें स्थान पर आ गये हैं। 

बर्कशायर हैथवे के वारेन बफे 72.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का आंशिक चुकता शेयर यानी रिलायंस पीपी हाल में संपन्न राइट इश्यू के अंतर्गत जारी किया गया। इसने केवल एक महीने में निवेशकों को 3.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 12.7 लाख करोड़ रुपये (लगभग 170.2 अरब डॉलर) हो गया। इसके अलावा कंपनी का आंशिक चुकता शेयर ‘रिलायंस पीपी’ के तहत अलग से सूचीबद्ध है। यह पहली बार 1,100 रुपये को पार कर एनएसई में बुधवार को 2.2 प्रतिशत लाभ के साथ 1,106.6 पर बंद हुआ।