Mahavir Jayanti 2023: महावीर जयंती के इस अवसर पर पढ़ें भगवान महावीर के 7 अनमोल विचार
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: April 3, 2023 15:50 IST2023-04-03T15:45:44+5:302023-04-03T15:50:57+5:30

महावीर जयंती चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल महावीर जयंती 4 अप्रैल, 2023 को मनाई जाएगी। भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म 599 ईसा पूर्व बिहार के कुंडलपुर के राज घराने में हुआ था। इस दिन भगवान महावीर की पूजा की जाती है और उनके दिए गए उपदेशों को स्मरण किया जाता है। चलिए जानते हैं भगवान महावीर के अनमोल विचार

आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है। असली शत्रु अपने भीतर रहते हैं। वे शत्रु हैं- लालच, द्वेष, क्रोध, घमंड और आसक्ति और नफरत।

आत्मा अकेले आती है अकेले चली जाती है, न कोई उसका साथ देता है न कोई उसका मित्र बनता है।

खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।

आपने कभी किसी का भला किया हो तो उसे भूल जाओ। और कभी किसी ने आपका बुरा किया हो तो उसे भूल जाओ।

अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है अत: हमें 'जियो और जीने दो' के संदेश पर कायम रहना चाहिए।

हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो, घृणा से विनाश होता है।

प्रत्येक आत्मा स्वयं में सर्वज्ञ और आनंदमय है। आनंद बाहर से नहीं आता।

















