लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पढ़े उनके 10 महान विचार
By संदीप दाहिमा | Updated: October 2, 2019 06:34 IST2019-10-02T06:34:57+5:302019-10-02T06:34:57+5:30

हमारा देश आजाद हो गया है, पर पूरी तरह से नही, अभी भी बहुत सारा काम करना बाकी है।

अगर इस देश में किसी भी व्यक्ति को अछूत कहा जाता हैं, तो भारत को अपना सर शर्म से झुकाना पड़ेगा।

जय जवान, जय किसान

अपने देश की आजादी की रक्षा करना केवल सैनिको का काम नहीं, बल्कि ये पूरे देश का कर्तव्य है।

हम केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास रखते है।

मैं जितना साधारण दिखता हूँ, उतना साधारण हूँ नहीं ।

यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम अपने देश के सबसे बड़े दुश्मन गरीबी और बेरोजगारी से लड़ें।

हमें हमारे देश को मजबूत बनाने के लिए लोगो में एकता स्थापित करनी होगी।

कानून का सम्मान होना चाहियें| ताकि लोकत्रंत की मजबूत सरंचना को बरक़रार रखा जा सके।

जो लोग शासन संभालते है उन्हें देखना चाहियें, कि जनता उनके प्रशासन पर किस प्रकार प्रतिक्रिया करती है। क्योकि आखिरकार जनता ही असली मुखिया है।

















