Karnataka Poll Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने मारी बाजी, बीजेपी चारों खाने चित
By संदीप दाहिमा | Updated: May 13, 2023 18:57 IST2023-05-13T18:40:13+5:302023-05-13T18:57:06+5:30

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस ने शनिवार को स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया।

वर्ष 1989 के विधानसभा चुनाव के बाद यह कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत होगी।

कर्नाटक में कांग्रेस ने 10 साल बाद अपने दम पर सत्ता में वापसी करते हुए को भाजपा को उसके कब्जे वाली एकमात्र दक्षिणी राज्य से बाहर कर दिया।

पिछले साल दिसंबर में हिमाचल प्रदेश के बाद भाजपा की यह दूसरी हार है।

10 मई को मतदान हुआ था और अधिकांश एक्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई थी।

















