International Yoga Day 2020: लद्दाख में ITBP जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर किया योग, देखें तस्वीरें
By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2020 10:18 IST2020-06-21T10:18:24+5:302020-06-21T10:18:24+5:30

पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश की सेना के जवानों ने भी लोगों को खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग करने का संदेश दिया।

देश की सीमाओं सहित कई अलग-अलग राज्यों से सेना की तस्वीरें आई हैं जहां ये जवान योग कर रहे हैं।

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में जहां चीन के साथ सरहद पर तनातनी है। वहीं, आईटीबीपी (ITBP) के जवानों लद्दाख में 14000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।

लद्दाख के इस क्षेत्र में तापमान जीरो डिग्री से भी कम रहता है। इसके बावजूद इन जवानों ने योग किया। ये जवान चीन के साथ लगी सीमा के करीब तैनात हैं।

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के लाइट इंफेंट्री बटालियन ने भी श्रीनगर में योग किया। योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है।

ये तस्वीरें सिक्किम की हैं। यहां नॉर्थ सिक्किम में आईटीबीपी के जवानों ने करीब 18800 फीट की ऊंचाई पर योग किया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से साल 2014 में 21 जून को योग दिवस के रूप में घोषित किए जाने के बाद 2015 से हर साल इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

इस मौके पर सीमा पर देश के जवान कठिम परिस्थिति में भी योग करते नजर आए। वैसे बता दें ये पहली बार है जब ये डिजिटल रूप में मनाया जा रहा है। इस साल की योग दिवस की थीम 'घर पर योग और परिवार के साथ योग' है।

















