लाइव न्यूज़ :

Russia Victory Day Parade: रूस में विक्ट्री डे परेड में पहली बार शामिल हुए भारतीय सेना के तीनों अंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद

By विनीत कुमार | Updated: June 24, 2020 14:28 IST

Open in App
1 / 8
रूस में विक्ट्री डे परेड सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें है। यह विक्ट्री डे परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर रूस की जीत के जश्न के तौर पर मनाया जाता है। इसमें भारतीय सेना के जवानों ने भी हिस्सा लिया।
2 / 8
इस इवेंट में अब तक केवल भारत की थल सेना ही जाती रही है। हालांकि इस बार तीनों सेनाएं परेड में हिस्सा ले रही हैं।
3 / 8
भारतीय सेना के तीनों अंगों के 75 सदस्यीय दस्ता ने परेड में हिस्सा लिया। इस परेड में चीन सहित कम से कम 11 देशों के सशस्त्र बलों के कर्मियों ने हिस्सा लिया।
4 / 8
इस मौके पर भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी रूस पहुंचे हैं। वे रूस की इस विक्ट्री डे परेड कार्यक्रम में शामिल हुए।
5 / 8
राजनाथ सिंह इस दौरे पर समय पर रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तारित करने के तौर-तरीकों पर चर्चा कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विदेश यात्रा पर प्रतिबंध के बाद चार महीने में किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है।
6 / 8
चीन की सेना भी इस परेड कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है। भारत और चीन की सेना के बीच हाल में पूर्वी लद्दाख में हुई हिंसक झड़प से दोनों देशों के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए थे।
7 / 8
पहले ये खबर आई थी कि इस तनाव भरे माहौल के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस में चीनी रक्षामंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, बाद में इस खबर का खंडन किया गया।
8 / 8
चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। वहीं, चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिकों के हताहत होने की खबर है। हालांकि, चीन इसे मानने से इनकार करता रहा है और इस खबर को फर्जी करार दे चुका है।
टॅग्स :चीनभारतीय सेनाराजनाथ सिंहरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया