लाइव न्यूज़ :

8वीं बार UNSC का अस्थाई सदस्य बना भारत, 192 में से मिले 184 वोट, यूएस सहित कई देशों ने किया स्वागत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 18, 2020 14:17 IST

Open in App
1 / 8
सुरक्षा परिषद की पांच अस्थायी सीटों के लिए हुए चुनाव में एशिया-प्रशांत देशों की श्रेणी से उम्मीदवार भारत को 192 मतों में से 184 मत मिले। सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत का दो वर्ष का कार्यकाल एक जनवरी 2021 से शुरू होगा। भारत के अलावा आयरलैंड, मेक्सिको और नॉर्वे ने भी चुनाव जीता।
2 / 8
अफ्रीकी एवं एशिया- प्रशांत देशों की श्रेणी में जिबूती और केन्या के बीच मुकाबला हुआ, लेकिन दोनों में से कोई भी दो-तिहाई बहुमत या 128 मत हासिल नहीं कर पाया, इसलिए दोनों में से किसी एक को चुनने के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे दौर का मतदान होगा। सुरक्षा परिषद के चुनाव के अलावा महासभा ने तुर्की के राजनयिक एवं सांसद वोल्कान बोजकिर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी सत्र का अध्यक्ष चुना। बोजकिर सितंबर में होने वाले महासभा के 75वें सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
3 / 8
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों के तौर पर तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए 18 देशों को चुना गया। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों को महासभा सभागार में मतदान के लिए अलग-अलग समय दिया गया था।
4 / 8
भारत सुरक्षा परिषद में नॉर्वे, आयरलैंड और मेक्सिको के अलावा पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका तथा अस्थायी सदस्यों एस्तोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट, ट्यूनीशिया और वियतनाम के साथ बैठेगा। बेल्जियम, डोमिनिकन गणराज्य, जर्मनी, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका का कार्यकाल इस साल समाप्त हो जाएगा।
5 / 8
चुनाव परिणाम की घोषणा के तत्काल बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि भारत 2021-22 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया है। हमें भारी समर्थन हासिल हुआ और संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने भारत पर जो भरोसा जताया है, मैं उससे अभिभूत हूं।’’
6 / 8
इससे पहले भारत 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 तथा 2011-2012 में परिषद का अस्थायी सदस्य बना था। तिरुमूर्ति ने कहा कि सुरक्षा परिषद में भारत का चुना जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘सोच’’ और उनके प्रेरणादायी वैश्विक नेतृत्व का साक्षी है।
7 / 8
भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर सुरक्षा परिषद का सदस्य बन रहा है और हमें विश्वास है कि कोविड संकटकाल में और कोविड के बाद की दुनिया में भारत बहुपक्षीय प्रणाली को नयी दिशा तथा नेतृत्व देगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, ‘‘सदस्य देशों ने 2021-22 के लिए भारत को अस्थायी सदस्य के तौर पर भारी समर्थन से चुना। भारत को 192 मतों में से 184 मत हासिल हुए।’’
8 / 8
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत का स्वागत करते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए सुरक्षा परिषद में भारत के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो ने कहा कि ‘‘हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का गर्मजोशी से स्वागत’’ करते हैं और ‘‘भारत के चुने जाने पर उसे बधाई देते है’’। भारत शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चुनाव में मिले जबरदस्त समर्थन की मदद से दो साल के लिए इसका अस्थायी सदस्य चुना गया है, अभूतपूर्व चुनाव में 192 सदस्य देशों के राजनयिकों ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए और मास्क पहनकर मतदान किया।
टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषदसंयुक्त राष्ट्रनरेंद्र मोदीपाकिस्तानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंगफ़्रांसब्रिटेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं