IAF Strike: देश में खुशी की लहर, कहीं जय हिंद तो कहीं वन्दे मातरम के नारे, देखें तस्वीरें
By मेघना वर्मा | Updated: February 26, 2019 19:20 IST2019-02-26T19:20:36+5:302019-02-26T19:20:36+5:30

पाकिस्तान में आतंकी संगठनों पर भारतीय वायुसेना की 26 फरवरी को तड़के बड़ी कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी मारे गये।

बताया जा रहा है कि इस हमले में आतंकियों की संख्या 200 से 300 हो सकती है।

भारत की ओर से लिए गए इस एक्शन से पूरे देश में खुशी कि लहर है।

14 फरवरी को पुलवामा में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में हमारे 40 से ज्यादा जवान मारे गये थे।

इसी के बाद से देश में आक्रोश था।

26 फरवरी को भारत की ओर से लिए गए एक्शन को जानकर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कहीं जय हिंद के नारे लग रहे हैं तो कहीं झंडा फैहराया जा रहा है।


















