Happy Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर भेजें देशभक्ति से सराबोर ये संदेश
By संदीप दाहिमा | Updated: August 15, 2023 08:15 IST2023-08-15T08:15:51+5:302023-08-15T08:15:51+5:30

इस साल भारत 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

77वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को इन कोट्स के साथ शुभकामनाएं दे सकते हैं।

इस पावन अवसर पर स्कूलों, कॉलेज और संस्थानों में देश का तिरंगा फहराया जाएगा साथ ही कई जगह रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

यह समय महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करने का भी है।

ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इन्सानियत ही है धर्म वतन का, बस जियो वतन के नाम पर।

मेरे मुल्क की अपनी-अलग पहचान है, यहां कोई हिन्दू तो कोई मुसलमान है, इसकी जितनी तारीफ करूं कम है, क्यूं की यह हमारा हिन्दुस्तान है।

















