एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें शुभकामनायें, See pics

By शैलेश कुमार भक्त | Updated: October 15, 2020 08:02 IST2020-10-14T17:33:38+5:302020-10-15T08:02:22+5:30

Next

सपने वो नहीं जो हम सोते हुये देखते है, सपने वो है जो हमें सोने नहीं देते।

महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।

क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है ?

कृत्रिम सुख की बजाय ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।

मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।

भारत में हम बस मौत, बीमारी, आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।

आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।