Diwali 2018: दिवाली के खास मौके पर इन बेहतरीन रंगोलियों से सजाएं अपना घर
By ललित कुमार | Updated: November 4, 2018 11:11 IST2018-11-04T11:10:16+5:302018-11-04T11:11:02+5:30

हर साल दिवाली का त्योहार पूरे हिंदुस्तान में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, दिवाली के खास मौके पर आप इन रंगोलियों से अपने घर को सजा सकते हैं।

वैसे दिवाली आने से एक या दो दिन पहले ही सभी अपने घरों की साफ़ सफाई में जुट जाते हैं।

घर में बिना रंगोली बनाए दिवाली का त्योहार अधूरा सा लगता है, घर में मुख्य द्वार पर आप इन रंगोलियों को बना सकते हैं।

वैसे घर हो या ऑफिस रंगोली बनाने की परम्परा काफी पुरानी है कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बना कर लक्ष्मी माता को आमंत्रित किया जाता है।

रंगोली बनाने के लिए आप चावल, आटा और फूलों का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप अलग अलग तरह के रंगों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।




















