दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल स्थल पर आग लगी, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: April 26, 2022 22:28 IST2022-04-26T22:24:17+5:302022-04-26T22:28:54+5:30

Next

उत्तरी दिल्ली स्थित भलस्वा लैंडफिल स्थल पर मंगलवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब 5:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 10 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास जारी है।

गौरतलब है कि इस साल पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर लैंडफिल स्थल पर आग लगने की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने डीपीसीसी से भलस्वा लैंडफिल में आग लगने की घटना पर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा: अधिकारियों ने बताया।

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां पहुंची हुई हैं।