Delhi CM Oath Ceremony: चौथी महिला सीएम रेखा गुप्ता, देखिए कैबिनेट मंत्री लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2025 13:03 IST2025-02-20T12:54:24+5:302025-02-20T13:03:54+5:30

Next

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की 'येलो बुक' में उल्लिखित सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री को यह सुरक्षा दी गई है। येलो बुक में विशिष्ट व्यक्तियों और अति-विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी और वीवीआईपी) के सुरक्षा प्रोटोकॉल का विवरण दिया गया है। 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा के तहत गुप्ता की सुरक्षा में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे जिनमें निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), सुरक्षा दस्ते, निगरानी दल के अलावा और लगभग आठ सशस्त्र गार्ड शामिल होंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह सुरक्षा आमतौर पर शीर्ष स्तरीय राजनीतिक हस्तियों को दी जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी उनके कार्यकाल के दौरान 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायक प्रवेश वर्मा ने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन का अंत किया था। दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को चुनाव हुए थे और मतगणना आठ फरवरी को हुई थी।

Delhi CM Oath Ceremony: विधायक आशीष सूद ने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं।

Delhi CM Oath Ceremony: विधायक कपिल मिश्रा ने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Delhi CM Oath Ceremony: विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। चंद्रबाबू नायडू, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और पवन कल्याण सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस समारोह के साक्षी बने।

Delhi CM Oath Ceremony: विधायक रविंद्र इंद्राज ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। रामलीला मैदान में कई गणमान्य हस्तियां और बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित थे।

Delhi CM Oath Ceremony: विधायक पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली।