लाइव न्यूज़ :

रूस यात्रा पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ट्वीट किया, ‘‘विजय दिवस परेड पर सशस्त्र बलों की उपस्थिति गर्व एवं प्रसन्नता की बात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 24, 2020 19:57 IST

Open in App
1 / 8
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना के तीनों अंगों की 75 सदस्यीय टुकड़ी का यहां ऐतिहासिक लाल चौक पर आयोजित रूस के 75वें विजय दिवस परेड में भाग लेना उनके लिए गर्व की बात है। सिंह 75वीं विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए रूस के रक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पर तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे थे।
2 / 8
सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘1941-1945 के महान राष्ट्रभक्ति युद्ध में सोवियत लोगों की विजय की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आज मास्को के लाल चौक पर आयोजित विजय दिवस परेड में मैं भी शामिल हो रहा हूं।’’  ‘‘मुझे गर्व है कि भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों की एक टुकड़ी भी इस परेड में शामिल हो रही है।’’ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मास्को में विजय दिवस परेड पर भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं की टुकड़ी की शानदार उपस्थिति मेरे लिए अत्यंत गर्व एवं प्रसन्नता की बात है।’
3 / 8
कोरोना वायरस महामारी के चलते एस-400 सहित सैन्य करारों के क्रियान्वयन में कुछ विलंब हो सकता है। भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों की ट्रंप प्रशासन की चेतावनी को दरकिनार करते हुए अक्टूबर 2018 में एस-400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली की पांच इकाइयां खरीदने के लिए रूस के साथ पांच अरब डॉलर के करार पर दस्तखत किए थे। भारत ने मिसाइल प्रणाली के लिए पिछले साल रूस को लगभग 80 करोड़ डॉलर की किस्त का पहला भुगतान किया था।
4 / 8
भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों की 75 सदस्यीय टुकड़ी ने रूसी सशस्त्र बलों और 17 देशों की सैन्य टुकड़ियों के साथ इस परेड में हिस्सा लिया। बयान के अनुसार, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सशस्त्र बल मित्र राष्ट्र की सेना का सबसे बड़ा हिस्सा थे और उन्होंने उत्तरी और पूर्वी अफ्रीका के अभियानों, पश्चिमी रेगिस्तान के अभियानों और बड़ी ताकतों का सामना किया था। इन अभियानों में 87,000 से ज्यादा भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 34,354 घायल हुए थे।
5 / 8
भारतीय सैनिकों ने ना सिर्फ सभी मोर्चों पर लड़ाई की बल्कि तमाम अन्य मार्चों पर लड़ रहे सैनिकों को रसद, हथियार, गोला-बारूद, पहुंचाया, उन्होंने सोविधत संघ, ईरान और इराक तक रसद पहुंचायी। सिंह ने रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव के साथ मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों एवं क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा की और भारत एवं रूस के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा की।
6 / 8
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मास्को स्थित भारतीय दूतावास के परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय की 75वीं वर्षगांठ पर मास्को में आयोजित होने वाले एक भव्य सैन्य परेड में भाग लेने और शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करने के लिए रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर मास्को में हैं।
7 / 8
सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मास्को में आज भारतीय दूतावास का दौरा किया और महात्मा गांधी को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।’’ ट्वीट के साथ जारी तस्वीरों में सिंह फेस मास्क पहने और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते दिख रहे हैं।
8 / 8
राजनाथ सिंह ने 75वें विजय दिवस के लिए रूस को शुभकामनाएं दीं तथा रूस और भारत की साझी सुरक्षा के लिए योगदान देने वाले रूस के ‘‘मित्रवत’’ लोगों, विशेषकर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों को बधाई दी। परेड को देखने वालों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, युद्ध में भाग ले चुके पूर्व सैनिक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम अन्य अतिथि शामिल थे।
टॅग्स :दिल्लीराजनाथ सिंहरूसव्लादिमीर पुतिनचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है