लाइव न्यूज़ :

Cyclonic Storm Biparjoy: बिपरजॉय चक्रवात का खौफ जारी, 170 किमी प्रति घंटा हवाओं की रफ्तार

By संदीप दाहिमा | Updated: June 14, 2023 15:24 IST

Open in App
1 / 5
चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के पाकिस्तान पहुंचने की आशंका के बीच तटीय कस्बों तथा छोटे द्वीपों में रहने वाले हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। तेज हवाओं, बारिश और ऊंची लहरों ने चक्रवात बिपरजॉय के आगमन की आहट दे दी है।
2 / 5
बिपरजॉय का अर्थ बंगाली भाषा में आपदा है। इसे ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ की श्रेणी में रखा गया है। इसके 140 से लेकर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाओं के साथ यहां पहुंचने के आसार हैं।
3 / 5
हवाओं की रफ्तार बढ़कर 170 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं। नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात के उत्तर की ओर बढ़ते रहने के बाद फिर पूर्व की ओर मुड़ने तथा थट्टा जिले के केटी बंदर और भारत के गुजरात तट के बीच पहुंचने के आसार हैं।
4 / 5
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार थट्टा, बदीन, सजवल, थारपारकर, कराची, मीरपुर खास, उमरकोट, हैदराबाद, ओरमारा,टांडा अल्लाहया और टांडो मोहम्मद खान में इसका असर दिख सकता है। सिंध के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, तीन जिलों के सात तालुकों (सरकार द्वारा अनुमानित) में रहने वाले 71,380 लोगों में से 56,985 लोगों को मंगलवार शाम तक निकाला गया।
5 / 5
सरकारी स्कूलों और कॉलेजों सहित विभिन्न स्थलों पर 37 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। पाकिस्तानी नौसेना के अनुसार, नौसेनिकों ने शाह बंदर के विभिन्न गांवों से 700 लोगों को निकाला है और समुद्र से 64 मछुआरों को बचाया गया है।
टॅग्स :चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’चक्रवाती तूफानगुजरातमहाराष्ट्रगोवापाकिस्तानबांग्लादेशचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है