लाइव न्यूज़ :

COVID-19: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 12608 नए मामले, 72 और लोगों की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: August 18, 2022 12:52 IST

Open in App
1 / 6
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,608 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,98,864 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,01,343 पर पहुंच गई है।
2 / 6
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 72 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,206 हो गई। इन 72 मामलों में वे 29 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से जान गंवाने वालों की सूची में डाले हैं।
3 / 6
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,01,343 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 647 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.20 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,36,70,315 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
4 / 6
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 208.95 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
5 / 6
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
6 / 6
पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 43 मामले सामने आए, जिनमें से दिल्ली में आठ, महाराष्ट्र में छह, हरियाणा में पांच, पंजाब तथा पश्चिम बंगाल में चार-चार, कर्नाटक में तीन, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में दो-दो और चंडीगढ़, मध्य प्रदेश तथा उत्तराखंड में एक-एक मामला सामने आया।
टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया