लाइव न्यूज़ :

कोविड कहर, एक करोड़ से ज्यादा की गई नौकरी, सबसे कम उम्र और पुराने कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा असर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 16, 2021 19:05 IST

Open in App
1 / 7
फार्च्यून 500 सूची की कंपनियों के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान नौकरी गंवाने वालों में सबसे नयी उम्र के और सबसे पुराने कर्मचारी अधिक रहे।
2 / 7
भारत में अप्रैल 2021 के दौरान दो हजार लोगों के बीच यह सर्वे कराया गया। वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी एफआईएस द्वारा किए गए इस सर्वे के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले छह प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरी स्थायी रूप से चली गई।
3 / 7
पिछले वर्ष यह आंकड़ा चार प्रतिशत था। 24 वर्ष से कम आयु सीमा वर्ग में 11 प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरी स्थायी रूप से छूट गयी। यह आंकड़ा पिछले वर्ष दस प्रतिशत था।
4 / 7
भारतीय अर्थव्यवस्था का अध्ययन करने वाले शोध संस्थान सेंसटर फार मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) ने मई में कहा था कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण देश में एक करोड़ से अधिक भारतीयों की नौकरी चली गयी और बेरोजगारी दर 12 महीने के उच्च स्तर लगभग 12 प्रतिशत को छू गई है।
5 / 7
सर्वेक्षण के अनुसार सभी आयु श्रेणी में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक लोगों की नौकरी गई हैं। इस दौरान 18 से 24 आयु वर्ग के नौ प्रतिशत कर्मचारियों को अस्थायी रूप से काम से हटाया गया । पिछले वर्ष इसी आयु वर्ग के 21 प्रतिशत कर्मचारियों की अस्थायी रूप से छुट्टी की गयी थी।
6 / 7
 55 से अधिक आयु वर्ग में इस वर्ष सात प्रतिशत कर्मचारियों को अस्थायी छंटनी का सामना करना पड़ा, पिछले साल यह आंकड़ा 13 प्रतिशत था।
7 / 7
कंपनी ने कहा कि इसके अलावा 18 से 14 आयु वर्ग के 38 प्रतिशत युवाओं ने कहा कि उन्हों ने 12 महीने के दौरान धोका-धड़ी होते खा , जबकि 25 से 29 आयु की श्रेणी में 41 प्रतिशत कर्मचारियों ने धोखाधड़ी देखने की बात की। 
टॅग्स :कोविड-19 इंडियानौकरीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया