Chandra Shekhar Azad birth anniversary: मेरा नाम आजाद है, मेरे पिता का नाम स्वतंत्रता और मेरा घर जेल है....चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पढ़िए उनके क्रांतिकारी विचार
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: July 22, 2022 20:11 IST2022-07-22T20:11:33+5:302022-07-22T20:11:33+5:30

महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सैनानी चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक स्थान पर हुआ था।

चंद्रशेखर आजाद ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी।

1920 में 14 वर्ष की आयु में चंद्रशेखर आजाद गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़े थे।

सन् 1922 में चौरी चौरा की घटना के बाद गांधीजी ने आंदोलन वापस ले लिया तो देश के तमाम नवयुवकों की तरह आज़ाद का भी कांग्रेस से मोहभंग हो गया।

आजाद ने ताउम्र अंग्रेजों के हाथों गिरफ्तार नहीं होने का अपना वादा पूरा किया।

27 फरवरी 1931 में इलाहाबाद के एलफेड पार्क में अंग्रेजों का अकेले सामना करने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने खुद को गोली मार ली थी।
















