Ayodhya Verdict: अयोध्या समेत कई शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, आम जनजीवन सामान्य, देखिए तस्वीरें
By संदीप दाहिमा | Updated: November 9, 2019 15:13 IST2019-11-09T15:13:25+5:302019-11-09T15:13:25+5:30

अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद सभी राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस ने कई स्थानों पर बैरियर लगाए हैं, इसके अलावा यहां आम जनजीवन सामान्य है।

राम मंदिर निर्माण को हरी झंडी दिए जाने के बाद धार्मिक नगरी अयोध्या में सुरक्षा बंदोबस्त अत्यंत कड़े कर दिए गए हैं।

शासन और प्रशासन ने पुलिस का जो बंदोबस्त किया है वह चाक-चौबंद है और स्थानीय जनता निर्भीक होकर और दिनों की तरह अपने कामकाज को निपटा रही है।

अयोध्या की सभी दुकानें खुली हुई हैं स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण है और लोग रोजमर्रा की तरह अपने काम में लगे हुए हैं।

उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने जिले के निवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और साथ ही यहां सोमवार तक के लिए धारा 144 एहतियातन लागू कर दी है।

धारा 144 तत्काल प्रभाव से 11 नवंबर की सुबह तक जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश में एहतियाती तौर पर शनिवार से सोमवार तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से धार्मिक नगरी अयोध्या तक सुरक्षा के जबरदस्बंत दोबस्त कर दिए गए हैं।

















