राम मंदिर ट्रस्ट ने शेयर की नई तस्वीरें, भव्य नजारा देख हो जाएंगे धन्य
By संदीप दाहिमा | Updated: January 11, 2024 18:05 IST2024-01-11T17:50:13+5:302024-01-11T18:05:28+5:30

Ram Mandir Photos: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में सोशल मीडिया अकाउंट पर रामलला की नई तस्वीरें शेयर की है, तस्वीरें देखकर आप वहां के भव्य नजारे का अंदाजा लगा सकते हैं।

वहीं अयोध्या में रामलला की प्राण की प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरो पर है, 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।

भगवान श्री रामलला सरकार के अनुजों सहित दिव्य दर्शन, अयोध्या धाम।

इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट ने कई वीडियो और फोटो शेयर की हैं, जिनमें आप भव्य मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

राम मंदिर में सोने के दरवाजों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसके साथ ही 500 किलो का नगाड़ा और 108 फीट की अगरबत्ती भी सबका ध्यान खीच रही है।

















