एशिया की पहली महिला रेल ड्राइवर सुरेखा यादव ने रचा इतिहास, वंदे भारत ट्रेन चलाने वाली पहली महिला बनीं
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: March 15, 2023 17:00 IST2023-03-15T16:57:22+5:302023-03-15T17:00:16+5:30

एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। हाल में शुरू हुई सेमी-हाई स्पीड ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन का संचालन करने वाली पहली महिला बन गई हैं। (फोटो: Twitter)

सुरेखा यादव ने सोमवार को सोलापुर स्टेशन और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन का संचालन किया। (फोटो: Twitter)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘वंदे भारत’ नारी शक्ति द्वारा संचालित। पहली महिला लोको पायलट श्रीमती सुरेखा यादव ने ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का संचालन किया।’’ (फोटो: Twitter)

महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली सुरेखा यादव 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनी थीं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अब तक कई पुरस्कार जीते हैं। (फोटो: Twitter)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 फरवरी, 2023 को सीएसएमटी-सोलापुर और सीएसएमटी-साईनगर शिरडी मार्गों पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। (फोटो: Twitter)

















