सीबीआई के सामने पेशी से पहले राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा- 'हम बापू के बताए रास्ते पर हैं'

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: April 16, 2023 14:16 IST2023-04-16T14:15:05+5:302023-04-16T14:16:53+5:30

Next

आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबाकरी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए आज सीबीआई के समक्ष पेश हुए हैं। (फोटो: ट्विटर)

सीबीआई के समक्ष पेश होने से पहले अरविंद केजरीवाल महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे। (फोटो: ट्विटर)

अरविंद केजरीवाल ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किये। (फोटो: ट्विटर)

अरविंद केजरीवाल अपने ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि- "आज CBI दफ़्तर जाने से पहले राजघाट पहुँचकर बापू का आशीर्वाद लिया। हम बापू के बताए रास्ते पर हैं, अन्याय और ज़ुल्म के ख़िलाफ़ हम सत्य के रास्ते पर हैं। अंत में जीत सत्य की ही होगी।" (फोटो: ट्विटर)

अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के विरोध में आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। दिल्ली पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया हैं। (फोटो: ट्विटर)