लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने LNJP अस्पताल में की सत्येंद्र जैन से मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर कहा- ''बहादुर व्यक्ति, नायक से मुलाकात''

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: May 28, 2023 17:49 IST

Open in App
1 / 6
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अस्पताल में भर्ती पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की और उन्हें ''बहादुर व्यक्ति'' तथा ''नायक'' बताया। (फोटो: ट्विटर)
2 / 6
पिछले साल मई में धनशोधन के एक मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद जैन को उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सा आधार पर पिछले शुक्रवार को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। (फोटो: ट्विटर)
3 / 6
पार्टी सूत्रों ने बताया था कि पिछले बृहस्पतिवार को चक्कर आने के कारण जेल में गिर जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (फोटो: ट्विटर)
4 / 6
केजरीवाल ने जैन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “बहादुर व्यक्ति, नायक से मुलाकात।”
5 / 6
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जैन को पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और बाद में सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल भेज दिया गया था। (फोटो: ट्विटर)
6 / 6
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को जैन को उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी थी। अदालत ने जैन को अंतरिम जमानत अवधि के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का भी निर्देश दिया है। जैन की अंतरिम जमानत अवधि 11 जुलाई को समाप्त होगी। (फोटो: ट्विटर)
टॅग्स :अरविंद केजरीवालSatyendar JainLNJP Hospital
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे