लाइव न्यूज़ :

see pics, अमरनाथ पहुंचे रक्षा मंत्री, CDS और सेनाध्यक्ष, पवित्र गुफा के दर्शन किए, बर्फ़ानी बाबा की जय

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2020 14:32 IST

Open in App
1 / 12
जम्मू-कश्मीर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने अमरनाथ मंदिर में पूजा की।
2 / 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए और वहां पूजा अर्चना की। सिंह ने मंदिर परिसर में करीब एक घंटा बिताया।
3 / 12
अमरनाथ गुफा को हिंदू धर्म के पवित्रतम धर्म स्थलों में से एक माना जाता है और हर साल हजारों श्रद्धालु यहां तीर्थयात्रा पर आते हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर के दौरे के दूसरे दिन अमरनाथ गुफा के दर्शन किए।
4 / 12
अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी।
5 / 12
सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के किसी भी गलत कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा। उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी कहा।
6 / 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। आज राजनाथ सिंह अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे हैं, यहां उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन किए, साथ ही सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लिया। इससे पहले शुक्रवार को राजनाथ सिंह लद्दाख पहुंचे थे।
7 / 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ जम्मू कश्मीर के संपूर्ण सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करते हुए सुरक्षाबलों को पाकिस्तान के किसी भी ‘दुस्साहस’ का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा।
8 / 12
उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री ने सशस्त्रबलों से पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा पर कड़ी चौकसी बरतने को भी कहा। पूर्वी लद्दाख के दौरे के बाद सिंह एकीकृत रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ पहुंचे।
9 / 12
सेना का कहना है कि आतंकी 21 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं।
10 / 12
रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ रक्षा मंत्री को नियंत्रण रेखा और अंदरूनी क्षेत्रों की स्थिति और सफल आतंकवाद निरोधक अभियानों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि देश को सैनिकों के साहस और देशभक्तिपूर्ण जज्बे पर गर्व है।’’
11 / 12
अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्होंने सभी से नियंत्रण रेखा और अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठिन परिश्रम करने की अपील की। उन्होंने कोर कमांडरों से नियंत्रण रेखा पर कड़ी चौकसी बनाए रखने तथा दुश्मन के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा।’’
12 / 12
सिंह ने एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें जनरल रावत और जनरल नरवणे के अलावा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू, चिनार कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह एवं खुफिया एजेंसियों एवं नागरिक प्रशसन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्राराजनाथ सिंहलद्दाखबिपिन रावतमनोज मुकुंद नरवणे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया