तस्वीरें: 26/11 की बरसी पर कृतज्ञ राष्ट्र ने मुंबई हमलों के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2018 16:52 IST2018-11-26T16:52:17+5:302018-11-26T16:52:17+5:30

Next

26 नवंबर 2008 को मुंबई पाकिस्तान से आए आतंकवादियों के हमले से दहल गयी थी। (तस्वीर में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस)

पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री रास्ते से मुंबई में घुस गये।

इन आतंकियों ने मुंबई में 12 ठिकानों पर हमला किया था। सभी आतंकवादियों पर काबू पाने में 4 दिन लगे थे।

अजमल कसाब नाम के पाकिस्तानी आतंकी को सुरक्षाबलों ने जिंदा पकड़ा था। कसाब को साल 2012 में फांसी दी गई।

मुंबई हमले में नौ हमलावारों समेत 174 लोगों की जान गयी थी। 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

आज मुंबई हमले की बरसी पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस समेत कई गणमान्य लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली में कहा कि देश मुंबई हमले के जिम्मेदार लोगों को भूला नहीं है।

मई 2018 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुंबई हमले में पाकिस्तानी हाथ होने की तरफ इशारा किया था।

मुंबई हमले में मुंबई पुलिस के एसी हेमंत करकरे भी मारे गये थे।