21 December: आज साल का सबसे छोटा दिन, 16 घंटों की होगी रात, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: December 21, 2020 11:09 IST2020-12-21T10:53:27+5:302020-12-21T11:09:15+5:30

Next

नई दिल्ली: आज 21 दिसंबर को साल की सबसे लंबी रात होगी। यही नहीं आज सबसे छोटा दिन भी होगा। दुनिया भर के लिए आज खास बात ये भी है कि करीब 400 साल बाद बृहस्पति और शनि आज रात इतने करीब होंगे।

इससे पहले दोनों के इतने करीब आने की ऐसी खगोलीय घटना 16 जुलाई 1623 को हुई थी। ऐसे में करीब 400 साल बाद दोनों बेहद करीब होंगे। नासा के अनुसार करीब 800 साल बाद ये पहला मौका होगा जब दोनों ग्रहों के शानदार मिलन को रात में देखा जा सकेगा और लगभग दुनिया के हर हिस्से से लोग इस नजारे का लुत्फ उठा सकेंगे।

नासा के अंतरिक्ष वैज्ञानिक किन्ही दो ग्रहों या स्पेस ऑब्जेक्ट्स के इस तरह एक-दूसरे के बेहद करीब आकर गुजरने की खगोलीय घटना को Conjunction कहते हैं।

सूर्य के दक्षिणायण से उत्तरायण होने की वजह से 21 दिसम्बर साल 2020 का सबसे छोटा दिन और सबसे लम्बी रात होगी। भारतीय ज्योतिष में इसे मकर सायन कहते हैं। खगोल विज्ञान में इस घटना को विंटर सोलस्टिक कहते हैं। आज पृथ्वी सूर्य से सबसे करीब होती है।

इस बार जब शनि और बृहस्पति एक दूसरे के करीब होंगे तो इनके बीच की दूसरी केवल 0.1 डिग्री की होगी।