नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से रचाई शादी, देखें इस एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरें

By ललित कुमार | Updated: May 10, 2018 19:05 IST2018-05-10T19:05:30+5:302018-05-10T19:05:30+5:30

Next

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की हाई प्रोफाइल शादी के बाद एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी शादी कर ली है।

गुरुवार को फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर इसका खुलासा किया।

उन्होंने लिखा, 'मेरी प्यारी और खास दोस्त नेहा धूपिया ने जेंटलमैन अंगद बेदी से शादी कर ली है।

उन्होंने बेपनाह प्यार और शुभकामनाएँ'। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने दिल्ली के किसी गुरुद्वारे में शादी की है।

शादी की पहली तस्वीर में नेहा धूपिया गुलाबी रंग का लहंगा और अंगद बेदी सफेद शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं।

नेहा धूपिया ने भी अपनी शादी की जानकारी ट्वीट की है। उन्होंने लिखा, 'आज मैंने जीवन का सबसे अच्छा फैसला किया है।

मैंने अपने पुराने दोस्त... हसबैंड से शादी कर ली है।'

बता दें कि अंगद बेदी भी फिल्म एक्टर हैं। उन्होंने 'फालतू' फिल्म से डेब्यू किया था।

उन्होंने हाल ही में सलमान खान के साथ 'टाइगर ज़िंदा है' फिल्म में काम किया था।

अंगद बेदी ने नेहा के ट्वीट का उन्हीं के अंदाज में रिप्लाई किया है।