फिर चर्चा में आई IPL मिस्ट्री गर्ल मालती चाहर, धोनी की है बड़ी फैन, देखें तस्वीरें
By संदीप दाहिमा | Updated: August 9, 2018 10:32 IST2018-08-09T07:38:06+5:302018-08-09T10:32:16+5:30

महेंद्र सिंह धोनी की 'मिस्ट्री गर्ल' से पहचानी जाने वाली मालती चहर एक बार फिर चर्चे में है।

IPL के चर्चे के बाद मालती चहर छा ही गई। मालती चहर चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर दीपक चहर की बहन हैं।

इस वक्त उनका एक डांस सोशल मीडिया पर चर्चे में है।

मालती चहर सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। अपनी हॉटनेस और बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

बता दें कि मिस दिल्ली कॉन्टेस्ट की सेकंड रनरअप रह चुकी हैं मालती मॉडलिंग भी करती हैं।

अब फिल्मों में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं।

मालती सबसे पहले तब चर्चा में आईं जब 'चेन्नई सुपरकिंग्स' के एक मैच के दौरान उनकी तस्वीरें प्लेयर्स के चौकों-छक्कों पर बार-बार दिखाई दे रहीं थीं।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस लड़की के बारे में जानने की जैसे मुहिम सी छिड़ गई।

किसी ने मालती को पारले-जी बिस्कुट के रैपर पर छपने वाली छोटी बच्ची करार दिया तो किसी ने उन्हें बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की।

मालती के दूसरे भाई राहुल चहर भी क्रिकेटर हैं और वह आईपीएल में 'मुंबई इंडियंस' का हिस्सा हैं।

















