बर्थडे स्पेशल: जब एक ही फिल्म में 23 किसिंग सीन देकर वाणी कपूर ने मचा दिया था हंगामा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 23, 2018 08:24 IST2018-08-23T08:24:30+5:302018-08-23T08:24:30+5:30

Next

बेफिक्रे गर्ल वाणी कपूर को भला कौन नहीं जानता है।

आज वाणी का जन्मदिन है। 3 अगस्त 1988 को वाणी कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ था।

फिल्म बेफिक्रे में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काफी सारे लिप लॉक सीन दिए थे जिसके बाद वह खूब सुर्खियों में रहीं।

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वो ओबेरॉय होटल और रिसॉर्ट्स के साथ जयपुर में इंटर्नशिप कर चुकी हैं।

इतना ही नहीं इसी दौरान वाणी ने आईटीसी होटल के साथ भी काम किया है। उन्हें एलीट मॉडल मैनेजमेंट ने मॉडलिंग के लिए साइन किया था।

कहते हैं कि वाणी फिल्मों में आने से पहले होटल मैनेजिंग में ही अपना करियर बनाना चाहती थीं।

वाणी ने 2014 में साउथ की फिल्म 'आहा कल्याणम' में काम किया।

ये फिल्म बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म बैंड बाडा बारात की रीमेक थी।