B'Day Spl: कभी 90 किलो था सोनाक्षी सिन्हा का वजन , देखें फैट से फिट होने तक का सफर
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 2, 2018 11:23 IST2018-06-02T11:23:38+5:302018-06-02T11:23:38+5:30

सबसे पहले तो बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारों में एक सोनाक्षी सिन्हा को उनके जन्म दिन की ढेर सारी शुभ कामनाएं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।

अब बात करें उनके करियर कि तो कभी सोनाक्षी सिन्हा का वजन करीबन 90 था।

सलमान खान ने उन्हें वजन कम करने के कहा था।

जिसके बाद वो सलमान खान की फिल्म 'दबंग' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं।

बता दें इसी फिल्म से सोनाक्षी ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके बाद दर्शकों के बीच सोनाक्षी दबंग गर्ल नाम से फेमस हुईं।

सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना शहर में हुआ था।

सोनाक्षी मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी हैं।

बता दें सोनाक्षी इस साल 'हैप्पी भाग जाएगी' के सीक्वल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में नजर आएंगी।

उनकी यह फिल्म इस साल 24 अगस्त को रिलीज होगी।

इसके अलावा सोनाक्षी अभिषेक वर्मन की 'कलंक' और सलमान खान की 'दबंग 3' में भी नजर आएंगी।

सोनाक्षी को आखिरी बार फिल्म 'इत्तेफाक' में देखा गया था।

इस फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कलाकार अहम किरदार में थे।

बता दें यह फिल्म 1969 में आई फिल्म 'इत्तेफाक' की रिमेक थी।

सोनाक्षी सिन्हा

















