'बम डीगी-डीगी बम' में नजर आईं एक्ट्रेस साक्षी मालिक ने इंस्टा पर शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें
By ललित कुमार | Updated: October 29, 2018 15:46 IST2018-10-29T15:46:58+5:302018-10-29T15:46:58+5:30

एक्ट्रेस साक्षी मालिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बेहद खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें शेयर हैं, शेयर करते ही उनकी ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बता दें फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में साक्षी 'बम डीगी डीगी बम' गाने में नजर आईं थी।

इस गाने में उनके साथ सनी सिंह और कार्तिक आर्यन डांस करते नजर आए थे।

इन सभी तस्वीरों में साक्षी का दिलकश अंदाज़ आप बखूबी देख सकते हैं।

साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं।

अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में रहने के बाद साक्षी को सोशल मीडिया सेंसेशन के नाम से भी जाना जाता है।

इंस्टा पर साक्षी को 2.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

फिल्मी दुनिया में भले ही साक्षी इतनी एक्टिव नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के बीच लाइमलाइट में बने रहना साक्षी को खूब आता है।

शायद इसी लिए सोशल मीडिया साक्षी काफी एक्टिव रहती हैं।

साक्षी ने अपनी मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी।

इसके अलावा साक्षी कई टीवी एड्स में भी काम कर चुकी हैं।

















