लाइव न्यूज़ :

होशियार! यौन क्षमता को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं खाने-पीने की ये 7 चीजें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 07:02 IST

Open in App
1 / 8
तेजी से बदलती जीवनशैली और खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से आजकल बहुत कम उम्र में लोगों को थकान, कमजोरी, खून की कमी, कमजोर हड्डियां आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका बुरा असर यौन स्वास्थ्य पर पड़ता है। यही वजह है कि अधिकतर पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन, प्रीमेच्योर इजेकुलेशन जैसी यौन समस्याओं का तेजी से शिकार हो रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी शादीशुदा जीवन पर पड़ सकता है और रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और रोमांस का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको तुरंत खाना छोड़ देना।
2 / 8
आप अपनी सांसो को ताजा रखने के लिए माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं तो ठहर जाइए क्योंकि माउथ फ्रेशनर में मेंथॉल नामक रसायन प्रयोग किया जाता है। इस के ज्यादा इस्तेमाल से धीरे-धीरे आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी आती है। जिसका सीधा असर आपके शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा पर पड़ता है।
3 / 8
व्हाइट ब्रेड का ज्यादा मात्रा में सेवन करना पुरुषों के लिए नुकसानदायक होता है क्योंकि व्हाइट ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो पुरुषों के शरीर में मौजूद जिंक को कम कर देता है। आपको बता दें कि पुरुषों में शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता को बूस्ट करने के लिए जिंक बहुत आवश्यक होता है।
4 / 8
कई लोग माउथ फ्रेशनर के रूप में मुलेठी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ज्यादा मुलेठी चबाना मर्दाना शक्ति को कमजोर करता है। क्योंकि मुलेठी में ग्लिसिरिफीसिक एसिड होता है। जिससे उसका स्वाद अलग होता है। यह एसी टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को कम कर देता है जो आपकी संबंध बनाने की इच्छा को प्रभावित करता है।
5 / 8
शराब का सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म हार्मोन के उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह आपके शरीर की तंत्रिकाओं के उत्तेजना को कम कर देता है। इसलिए अल्कोहल के ज्यादा सेवन करने से संबंध बनाने की इच्छा में कमी आने लगती है। इसलिए शराब के सेवन से हमेशा बचना चाहिए।
6 / 8
यदि आप ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं तो यह पुरुष शक्ति को कमजोर करता है क्योंकि चीनी बनाने के लिए यानी प्रोसेसिंग में इंसुलिन की जरूरत होती है। जिससे शरीर में इंसुलिन की मात्रा अधिक हो जाती है और टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो जाता है। इसलिए लगातार ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने से संबंध बनाने की इच्छा कम होने लगती है।
7 / 8
बीयर, शराब से भी स्पर्म की मात्रा कम होती है। इन सभी पेय पदार्थों में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो स्पर्म बनने की कार्यप्रणाली में रुकावट डालती हैं।
8 / 8
अक्सर पुरुष ऑफिस में काम करने के दौरान छह-सात कप चाय या कॉफी पी जाते हैं। कैफीन का अधिक सेवन पुरुषों के प्रजनन शक्ति पर प्रतिकूल रूप से प्रभाव डालता है। ऐसे में कोशिश करें की एक या दो कप ही चाय या कॉफी पिएं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार