वायु प्रदूषण से होने वाले खतरे को कम करती हैं ये 8 चीजें, सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन से मिलेगी राहत
By संदीप दाहिमा | Updated: November 3, 2019 07:16 IST2019-11-03T07:16:45+5:302019-11-03T07:16:45+5:30

घर से बाहर निकलने से बचें। खासकर सुबह के समय जब सबसे अधिक प्रदूषण अधिक होता है।

आंखों का चश्मा जरूर पहनें, इससे आंखों का प्रदूषण से काफी हद तक बचाया जा सकता है।

सफर के बाद और सोने से पहले साफ पानी से आंखों को धोयें।

आंखों को हाथों से छूने से बचें और हाथ धोने के बाद ही आंखों को टच करें। आंखें रगड़ने से बचें।

आंखों में जलन होने पर सिर्फ डॉक्टर द्वारा निर्धारित आई ड्रॉप का ही इस्तेमाल करें।

इस दौरान कांटेक्ट लेंस न पहनें और आई मेकअप से बचें।

लंबे समय तक स्क्रीन डिवाइस, जैसे मोबाइल फोन और लैपटॉप का उपयोग न करें।

एक स्वस्थ आहार खाएं जिसमें ओमेगा 3 और एंटीऑक्सीडेंट, जैसे कि मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, पालक, बादाम, अखरोट और जामुन समृद्ध खाद्य पदार्थ शामिल हों। ये आंखों के लिए बेहद अच्छे हैं।

















