लाइव न्यूज़ :

इन 5 तरीकों से साफ कर सकते हैं लीवर में जमा गंदगी, दूसरा तरीका कम करता है मोटापा

By संदीप दाहिमा | Updated: July 29, 2019 07:20 IST

Open in App
1 / 6
लीवर या जिगर शरीर के सबसे बड़े आंतरिक अंगों में से एक है और यह शरीर को विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाने सहित 500 से अधिक तरह के कार्य करता है। आदर्श रूप से, लीवर को खुद को स्‍वत: साफ करना चाहिए। हालांकि, ज्यादातर लोगों में, लीवर बेहतर तरीके से कार्य नहीं करता है क्योंकि यह पर्यावरण और आहार दोनों तरह के विषाक्त पदार्थों से बुरी तरह से घिरा हुआ है।
2 / 6
आपका आहार संतुलित और स्वस्थ होना चाहिए और इसमें पोषक तत्व होने चाहिए जो आंत और लीवर को स्‍वस्‍थ बनाते हैं। शरीर के वजन में 6% की कमी आपके लीवर में वसा के स्तर को 40% तक कम कर सकती है, जिससे शरीर के विषाक्‍तता कम करने वाले अंग पर अधिक बोझ पड़ता है।
3 / 6
एक बार जब आपने अपने आहार को दोबारा नियमित कर लिया है, तो आपको सप्ताह में एक बार आंतरिक उपवास की कोशिश करनी चाहिए। अनुसंधान से पता चला है कि उपवास के दौरान, लीवर कोशिकाएं एक प्रोटीन का उत्पादन करती हैं जो शुगर के चयापचय में सुधार करने में मदद करती है और वसा के स्तर को कम करती है।
4 / 6
कुछ सप्लीमेंट्स यानी पूरक आहार में यह देखा गया है कि वे लिवर की सूजन को कम करने, टॉक्सिन्स या केमिकल्स से होने वाली हानि के खिलाफ शरीर की देखभाल करने, पित्त के उत्पादन को उत्तेजित करने में मदद करते हैं। छाछ (बटरमिल्‍क) में अनुत्‍तेजक (एंटी-इंफ्लेमेट्री) और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि यह लीवर सेल्‍स को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं और इसे एसिटामिनोफेन (एक दवा) और अल्कोहल जैसे हानिकारक पदार्थों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
5 / 6
डिटॉक्सिफिकेशन दो मुख्य कारकों पर निर्भर है - विषाक्त पदार्थों के संपर्क से बचने और शरीर में पहले से मौजूद इस तरह की चीज को हटाने से। आपके शरीर में विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने के दो तरीके हैं। पहली विधि लीवर के कामकाज में सुधार करना है और दूसरी विधि पसीने के माध्‍यम से उन्हें बाहर निकालना है।
6 / 6
योग आसन विषाक्‍तता के अलावा कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ प्रदान करता है। शरीर को अच्‍छी तरीके से लचीला बनाने और उचित विधि अपनाने से, आप अपने पाचन में काफी सुधार कर सकते हैं और अपने लीवर को स्‍वस्‍थ कर सकते हैं, जो आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करेगा।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब