भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,455 हुई

By संदीप दाहिमा | Updated: July 7, 2023 13:00 IST2023-07-07T12:58:29+5:302023-07-07T13:00:14+5:30

Next

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,452 से बढ़कर 1,455 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार, उपचाराधीन मामले 1,452 से मामूली रूप से बढ़कर 1,455 हो गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र और तमिलनाडु से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना है जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,31,912 हो गई है। संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,94,494) दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,61,127 हो गई है और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।