लाइव न्यूज़ :

प्याज का रस और शहद पीने के फायदे, बुखार, खांसी जैसी समस्याओं में है लाभदायक

By संदीप दाहिमा | Updated: May 7, 2021 14:07 IST

Open in App
1 / 7
सर्दी, जुकाम, बुखार खांसी जैसी समस्याएं कभी इंसान का पीछा नहीं छोड़ती हैं। इनसे राहत पाने के लिए बार-बार दवाओं का इस्तेमाल आपकी सेहत को नुकसान दे सकता है। बुखार, सिरदर्द बदनदर्द और भूख न लगने जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2 / 7
प्याज का एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जो आपको राहत दे सकता है। ऐसा माना जाता है कि प्याज का इस्तेमाल करने से बुखार में राहत मिलती है। प्याज की मदद से आसानी से इन रोगों को सही किया जा सकता है और कफ जैसी समस्या से भी निजात पाई जा सकती है। इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है और खांसी, जुकाम, कफ और बुखार सही हो सकते हैं।
3 / 7
प्याज का पानी तैयार करना बेहद आसान है। आपको ये पानी तैयार करने के लिए एक प्याज और पीने के पानी की जरूरत पड़ेगी। आप प्याज को लेकर उसे बारीक टुकड़ों में काट दें। फिर एक कटोरी के अंदर इन्हें डाल दें। इसके बाद आप इस कटोरी के अंदर पानी भर दें। इस कोटरी को आप आठ घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद दिन में 3 बार 3 चम्मच इस पानी पियें।
4 / 7
सामान्य तौर पर प्याज का पानी पीना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसका स्वाद थोड़ा तीखा और तेज होता है। जिसकी बजह से अक्सर स्वाद नहीं आता। ऐसे में आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। शहद मिलाने से ना केवल इस पानी का स्वाद अच्छा हो जाएगा बल्कि खांसी एकदम दूर हो जाएगी। दरअसल शहद को सूखी खांसी के लिए रामबाण इलाज माना जाता है और इसे खाने से खांसी दूर हो जाती है।
5 / 7
बुखार या अन्य किसी वीमारी में सबसे पहले चिकत्सक का परामर्श अवश्य लेना चाहिए। किसी भी चीज का सही इस्तेमाल करने सम्बंधित जानकारी और इस्तेमाल का तरीका डॉक्टर से अवश्य पूछना चाहिए। अक्सर ऐसा होता है, कि आपको समस्या किसी अन्य रोग की हो और आप उसे बुखार समझ उपचार करने लग जाए। ऐसे में ये हानिकारक सिद्ध हो सकता है। आपको बता दे, प्याज का पानी आप बच्चों को पीने के लिए अधिक ना लें। आप बच्चों को दिन में दो बार ही ये पानी पीने को दें। बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाएं भी इस पानी को अधिक ना पीएं।
6 / 7
प्याज के पानी को बेहद ही गुणकारी माना जाता है क्योंकि इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाएं जाते हैं जो कि शरीर की रक्षा ठंड से करते हैं। इसके अलावा प्याज के अंदर एंटीमाइक्रोबियल तत्व होते भी पाए जाते हैं जो कि कफ को खत्म करना का कार्य करते हैं।
7 / 7
प्याज का पानी या इसका रस पीने से कफ की समस्या सही हो जाती है। जो लोग हफ्ते में तीन बार प्याज के पानी को पीते हैं उन लोगों का इम्यूनटी सिस्टम सही बना रहता है और उनको रोग लगने का खतरा भी कम हो जाता है। प्याज का रस पीने से फेफेड़ों से टॉक्सिन्स बाहर हो जाते है और फेफेड़ों से संबंधित रोग भी नहीं होते हैं। प्याज के अंदर थायोसल्फेट, सल्फाइड और सल्फोक्साइड गुण भी पाए जाते हैं और ये तत्व कई लोगों को शरीर से दूर रखते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार