लाइव न्यूज़ :

Covid-19 के बाद थकान, सिर में दर्द के लक्षण महीनों तक रहते हैं : अध्ययन

By संदीप दाहिमा | Updated: August 8, 2022 16:57 IST

Open in App
1 / 6
कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के चार महीनों से अधिक समय बाद लोगों में थकान और सिर में दर्द के लक्षण देखे गए हैं।
2 / 6
एक अध्ययन में यह जानकारी दी गयी है। हाल में पत्रिका ‘ब्रेन, बिहेवियर एंड इम्युनिटी-हेल्थ’ में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि संक्रमण से उबरने के बाद लंबे समय तक रहने वाले लक्षणों में हड्डियों में दर्द, खांसी, सूंघने की क्षमता और स्वाद में बदलाव, बुखार, ठंड लगना और नाक बंद होना भी देखा गया।
3 / 6
इस अध्ययन में कहा गया कि इस बात के सबूत हैं कि कोविड-19 संक्रमण के बाद तंत्रिका मनोविज्ञान से जुड़े क्रमिक लक्षण देखे गए।
4 / 6
जॉर्जिया में अगस्ता विश्वविद्यालय में तंत्रिका विज्ञानी एलिजाबेथ रुतकोव्स्की ने कहा, ‘‘बहुत सारे ऐसे लक्षण हैं जो हमें महमारी की शुरुआत में नहीं पता थे लेकिन अब यह साफ है कि कोविड लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है और बहुत सारे लोगों पर इसका असर पड़ा है।’’
5 / 6
यह अध्ययन 200 मरीजों पर किया गया। इसमें भाग लेने वाले आठ प्रतिशत मरीजों ने तंत्रिका मनोचिकित्सा संबंधी लक्षण दिखने की बात कही, जिसमें से सबसे आम लक्षण थकान था जो करीब 68.5 प्रतिशत मरीजों में देखा गया और इसके बाद 66.5 प्रतिशत मरीज सिर में दर्द से परेशान रहे।
6 / 6
अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि करीब आधे लोगों ने सूंघने की क्षमता (54.4 प्रतिशत) और स्वाद (54 प्रतिशत) में बदलावों की जानकारी दी और करीब आधे (47 प्रतिशत) मरीजों ने संज्ञानात्मक क्षमता में हल्की कमी आने की शिकायत की।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCoronaदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?