Pics: चीनी है आपकी सेहत की दुश्मन, खाना छोड़ देंगे तो होंगे ये 5 फायदे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 4, 2018 07:41 IST2018-05-04T07:41:33+5:302018-05-04T07:41:33+5:30

Next

न्यूट्रिशनिश्ट के अनुसार, खाने से रिफाइंड शुगर को निकाल देने से आप पांच से छह महीने में लगभग चार किलो वजन कम कर सकते हैं।

ज्यादा शुगर खाने से इंसुलिन का लेवल बढ़ता है जिससे बीपी और हार्ट रेट बढ़ते हैं। शुगर छोड़ने से आपको हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।

हाई बीपी से बॉडी के टिश्यू डैमेज हो सकते हैं। इसके अलावा शुगर के अधिक सेवन से मुहांसे होने का भी खतरा अधिक होता है।

चीनी नहीं खाने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

ज्यादा शुगर खाने से आपका चयापचय प्रभावित होता है। एक बार जब आप शुगर खाना बंद कर देंगे, तो आपका एनर्जी लेवल बढ़ने लगेगा।

अधिक मात्रा में शुगर के सेवन से लीवर में फैटी एसिड बाने से आपको टाइप 2 डायबिटीज का खतरा हो सकता है।

अधिक मात्रा में चीनी खाने से आपको दिन में भी सुस्ती और नींद आने लगती है और आपके सोने का चक्र प्रभावित होता है।