पान के पत्ते के फायदे : इम्यूनिटी समेत इन 5 चीजों में लाभदायक हैं पान के पत्ते

By संदीप दाहिमा | Updated: April 17, 2021 07:06 IST2021-04-17T07:06:56+5:302021-04-17T07:06:56+5:30

Next

सुबह शाम खाली पेट एक ताजे पान के पत्ते में साबुत काली मिर्च के साथ खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इससे आपके पूरे शरीर की फालतू चर्बी निकल सकती है।

पान के पत्तों का पेस्ट बना लें और उसमें शहद मिला लें. इसे चेहरे पर लगाने से आपको दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है. इतना ही नहीं यह मुहांसों के लिए भी असरदार है.

शरीर की बदबू आपके शरीर से अगर औरों के मुकाबले ज्यादा बदबू आती है, तो आपको पान के दो पत्तो को उबालकर इस पानी का सेवन करना है। इससे आपकी ये समस्या खत्म हो जाएगी।

अगर आपको कफ की समस्या है तो आपको पान के पत्तो और पानी को चीनी मिलाकर उबालना है और बाद में इसका सेवन करना है। इससे आपकी कफ की समस्या खत्म हो जाती है।

अगर आपको खुजली है, तो आपको आपको पान के पत्तों के उबले पानी से नहाने में आराम मिल सकता है।