लाइव न्यूज़ :

Omega 3 Fatty Acid: फेफड़ों के लिए फायदेमंद ओमेगा-3 'फैटी एसिड',अध्ययन में दावा

By संदीप दाहिमा | Updated: July 21, 2023 17:43 IST

Open in App
1 / 5
मछली और मछली के तेल में प्रचुर मात्रा में पाये जाने वाला ओमेगा-3 'फैटी एसिड' फेफड़े के लिए लाभकारी हो सकता है। स्वस्थ वयस्कों पर किये गये एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। 'अमेरिकन जर्नल ऑफ रेस्पेरेटरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन' में हाल में प्रकाशित यह अध्ययन इस संबंध में अबतक सबसे मजबूत साक्ष्य मुहैया करता है।
2 / 5
शोधकर्ताओं ने कहा कि यह अध्ययन आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड को शामिल करने के महत्व को रेखांकित करता है। इस अध्ययन से जुड़े लेखक--अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के पैट्रिसिया ए कैसानो ने कहा, ‘‘हम कैंसर और हृदय रोग में आहार की भूमिका के बारे में कई चीजें जानते हैं, लेकिन हृदय के पुराने रोगों में आहार की भूमिका पर थोड़ा कम अध्ययन हुआ है।’’
3 / 5
उन्होंने कहा, ‘‘अध्ययन से यह पता चलता है कि स्वास्थ्यवर्धक आहार का हिस्सा ओमेगा-3 फैटी एसिड फेफड़े के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।’’
4 / 5
पूर्व के अध्ययनों से यह सामने आया है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड अपनी विशेषता की वजह से मददगार हो सकता है, लेकिन इस संबंध में अबतक ठोस अध्ययनों का अभाव रहा है। शोधकर्ताओं ने दो चरणों वाले अध्ययन की रूपरेखा बनायी तथा रक्त में ओमेगा- 3 फैटी एसिड के स्तर एवं फेफड़े पर इसके प्रभाव की जांच की।
5 / 5
अध्ययन में यह सामने आया कि किसी व्यक्ति के रक्त में ओमेगा-3 फैटी एसिड के उच्च स्तर होने पर फेफड़े पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब