लाइव न्यूज़ :

इन 7 गंदी आदतों से छुटकारा पाकर खुद को दें 2019 में न्यू ईयर गिफ्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2018 07:55 IST

Open in App
1 / 7
1) घंटों तक बैठे रहने की बुरी आदत: कुछ लोगों को लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने की आदत होती है। ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर काम करना। वहीं बैठकर लंच कर लेना। उसके बाद वहां से उठाकर घर आकर घंटों तक एक ही जगह बैठे रहना। यह बुरी आदत आपके शरीर को अन्दर से कमजोर बनाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सप्ताह में 150 मिनट हार्ड एक्सरसाइज और 75 मिनट सॉफ्ट एक्सरसाइज करनी चाहिए। तभी आप फिट महसूस करेंगे।
2 / 7
2) अल्कोहल पीने की बुरी आदत: अगर आपको शराब पीने की बुरी आदत है और आप इसे चाहकर भी छोड़ नहीं सकते हैं तो इसकी मात्रा कम कर दें। रोजाना अधिक मात्रा में शराब लेने के बजाय धीरे धीरे इसकी क्वांटिटी कम कर दें। इसके बाद एक दिन छोड़कर पिएं। ऐसा करते हुए एक दिन आप इस बुरी आदत को छोड़ने में सफल हो जाएंगे।
3 / 7
3) स्मोकिंग: धूम्रपान की आदत हमारे शरीर को अन्दर से खोखला कर देती है। यह फेफड़ों को जानलेवा बीमारी देती है। इस आदत को भी अगर आप अचानक से छोड़ ना सकें तो कम से कम इसकी क्वांटिटी को न्यूनतम पर ले आएं। दिन में 10 सिगरेट पीते हैं तो 5 कर दें। 6 लेते हैं तो 3 कर दें। इसके बाद एक दिन छोड़कर लें। नए साल में स्वस्थ रहने के लिए आपको इस बुरी आदत को किसी भी हाल में छोड़ देना चाहिए।
4 / 7
4) सोने से पहले गैजेट्स का इस्तेमाल: हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो 7 से 9 घंटे की रात की नींद अच्छी सेहत के लिए जरूरी होती है। लेकिन इस नींद से पहले अगर आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर अपनी आंखें गड़ाए रखेंगे तो आपकी नींद में खलल पड़ता है। मोबाइल, लैपटॉप या टैब से निकलने वाली नीली रोशनी हमें सोते समय मानसिक रूप से परेशान करती है। इसलिए बेड पर जाने से से कम से कम 20 मिनट पहले ही गैजेट्स का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।
5 / 7
5) चिंता करना: अधिक चिंता करना आपको मानसिक रूप से कमजोर बनाता है। स्ट्रेस ज्यादा लेने से आपके शरीर पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। जब भी आपको किसी विषय पर अधिक चिंता महसूस हो तो एक लंबी सांस लें। 10 मिनट के लिए वाक करके आएं। इसके बाद उस परेशानी को सुलझाने की कोशिश करें। चिंता करना एक बुरी आदत है और नए साल में इससे पीछा छुडाने की कोशिश करें।
6 / 7
6) निरंतर शिकायत करना: कुछ लोगों को हर बड़ी से छोटी बात पर शिकायत करते रहने की आदत होती है। इस तरह शिकायत करते रहना आपके खुद के लिए ही बुरा है। शिकायत करने से दिमाग पर निगेटिव असर पड़ता है जो धीरे धीरे स्ट्रेस को बढ़ाता है। अंतत आपकी सेहत बिगड़ती है। इसलिए शिकायत करने की बजाय कुछ करने की सोचें।
7 / 7
7) बड़े लक्ष्य सेट करना: यह सच है कि कुछ बड़ा पाने के लिए बड़ा सोचना भी पड़ता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप पहुंच से परे की ख्वाहिशों को अपने अन्दर पनपने दें। सपने ऐसे देखें जिन्हने पूरा करने की हिम्मत आप रख सकें। अपनी पहुंच से दूर के सपने देखना हिम्मत नहीं बेवकूफी है। ये सपने जब पूरे नहीं होते तो मेंटल स्ट्रेस बढ़ता है जो आपकी सहता को बिगाड़ता है।
टॅग्स :ईयर एंडर 2018हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब