मिर्गी का इलाज : ये 5 उपाय मिर्गी के दौरों से दिलाएंगे छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: February 9, 2022 18:37 IST2022-02-09T18:33:40+5:302022-02-09T18:37:06+5:30

Next

कद्दू के रस का रोजाना सेवन आपके मिर्गी के दौरों को ठीक कर सकता है। इसके अलावा आपको अधिक मात्रा में कद्दू की सब्जी का सेवन भी करना चाहिए जो फायदेमंद होता है।

पुराने समय में मिर्गी की समस्या होने पर सबसे अधिक इस्तेमाल किये जाने वाले नुस्खे में प्याज भी है। जिन्हें लगातार मिर्गी आती है उसे रोजाना दो चम्मच प्याज का रस दे। इसके बाद दो चम्मच जीरे को पीसकर उसका पाउडर दे। इन दोनों चीजो के लगातार सेवन से आपको मिर्गी की समस्या में आराम मिल सकता है।

तुसली मिर्गी के रोगों में रामबाण इलाज है और इसके पत्तो के इस्तेमाल से मिर्गी की समस्या बहुत जल्दी ठीक हो सकती है। रोजाना कम से कम दस तुलसी के पत्तों को अच्छे से धोएं और इन्हें चबा चबाकर खाएं जिससे आपको मिर्गी के दौरे आने बंद हो सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि मिर्गी के दौरे में बकरी का दूध बहुत फायदेमंद होता है। लगभग 50 ग्राम मेहंदी के पत्तों का पेस्ट बनाकर इसमें बकरी के दूध में मिलाएं और इसका सेवन करे। इस मिश्रण से आराम मिल सकता है।

जिन्हें मिर्गी के दौरे अक्सर आते रहते है उन्हें अंगूर का सेवन करना चाहिए और यह बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे लोगों को रोजाना नाश्ते में अंगूर खाने चाहिए। अंगूर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को शांत रखने में सहायक हैं।